सामाजिक कार्यकर्ता गरीबों के मसीहा गुरविन्दर सिंह चढ्ढा का निधन
ललित जोशी, नैनीताल
नैनीताल। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी निवासी गरीबों के मसीहा व सूचना अधिकार के माध्यम से भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले व पहाड़ से आने वाले गरीब मरीजों का अच्छा उपचार करने के लिए संघर्ष करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गुरविन्दर सिंह चढ्ढा का देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रात लगभग ढाई बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। गुरविन्दर चढ्ढा लंबे समय से हल्द्वानी में सामाजिक कामों में लगे थे। उन्होंने पहाड़ से आने वाले गरीबों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भतीॅ कराने, दवा उपलब्ध कराने से लेकर घर छोड़ने तक की व्यवस्था खुद करते थे। जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

