टिहरी साहसिक खेल अकादमी का नाम स्व0 दिनेश सिंह रावत साहिसक खेल अकादमी, विधायक ने किया उद्धघाटन
टिहरी। पर्यटन कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टिहरी विधायक डॉ धनसिंह नेगी ने साहसिक खेल अकादमी का नाम माउन्ट एवरेस्ट विजेता स्व0 दिनेश सिंह रावत साहिसक खेल अकादमी का विधिवत नामकरण कर उदघाटन किया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी गढ़वाल के कोटी कालोनी स्थित साहसिक खेल अकादमी का नाम माउन्ट एवरेस्ट विजेता निवासी तुंगोली, नकोट टिहरी गढ़वाल स्व0 दिनेश सिंह रावत के नाम पर रखे जाने की घोषणा की थी।
इस अवसर पर सुरेश सिंह यादव जिला पर्यटन अधिकारी, सोबत सिंह राणा साहसिक खेल अधिकारी एवम विजय सिंह राणा सहायक पर्यटक अधिकारी उपस्थित रहे ।

