सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री ‍पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में गृह मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर कुमाऊं मंडल में एम्स, देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना एवं टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडगेज रेल लाइन के लिए उनके स्तर से संस्तुति किये जाने का अनुरोध किया।
उन्होंने गृह मंत्री को अवगत कराया कि कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना से कुमाऊं के नागरिकों के साथ ही उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती जनपदों के लोगों को भी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होगी। एम्स के लिए भूमि उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्वीकृति का अनुरोध करने के साथ ही इसके लिए जनपद देहरादून में निःशुल्क भूमि की व्यवस्था भी कर ली गयी है।

देवभूमि खबर

Related articles