सीएम ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “हरिद्वार संवाद कार्यक्रम” में किया प्रतिभाग
हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषि कुल आयुर्वेदिक कॉलेज की प्रेक्षागृह में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “हरिद्वार संवाद कार्यक्रम” में प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में आगामी मार्च 2022 तक अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के आयोजनों की योजना बनाई गई है ।जिसमें लगातार नए नए विचारों की श्रृंखला सामने आ रही है ।ऐसे आयोजनों से अमृत निकलेगा ,गति मिलेगी तथा रास्ता मिलेगा ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हमारी संस्कृति के उत्थान के लिए जो प्रयास किए हैं वह अतुलनीय है।।
केदारपुरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केदार पूरी में 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। केदार प्रीमियर आस्था पथ बन चुका है तथा चिकित्सालय ,अतिथि गृह आदि बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां वहां दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। तीसरे चरणों के कार्यों का प्रारंभ आगामी अप्रैल 2022 तक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ का मास्टर प्लान बन गया है। जिसके लिए ₹250 की स्वीकृति हो चुके हैं तब हम भी जल्दी कार्य प्रारंभ होगा मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ का उल्लेख करते हुए में काफी अंतर आया है।
इस अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि कुछ पल ऐतिहासिक होते हैं या दशक उत्तराखंड का दशक है केदारनाथ बद्रीनाथ तथा काशी का कायाकल्प हुआ है जिस तरह से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेतृत्व कर रहे हैं उससे सभी उत्साहित हैं
इस मौके पर महेंद्र देवानंद सरस्वती श्री पदम जी स्वामी चिदानंद मुनि महानिर्वाणी केसरी महेंद्र रविंद्रपुरी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर कैबिनेट मंत्री श्री यतिस्वरानंद, स्वामी श्री परमानंद गिरि ,माता संतोषी स्वामी ,हरि चेतन आनंद जी, स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ,स्वामी विष्णु दास ,महंत शिवानंद जी, स्वामी ज्योतिर्मय आनंद जी ,साध्वी प्राची श्री जगदीश लाल कुआं अध्यक्ष स्वागत समिति डॉक्टर विशाल गर्ग महामंत्री आयोजन समिति डॉ विनोद आर्य श्री सुरेश ,श्री मनु त्यागी प्रोफ़ेसर सुनील जोशी, कुलपति आयुर्वेद विश्वविद्यालय श्री मयंक चोपड़ा ,प्रो वी डी जोशी पर्यावरणविद् श्री अशोक गिरी डॉ महेश शर्मा ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान महामंत्री श्री विकास तिवारी जिला अधिकारी श्री विनय शंकर पांडे ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री अंशुल सिंह ,सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति सलाहकार कुलसचिव स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

