HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम योगी के पिता के निधन धस्माना ने जताया शोक

सीएम योगी के पिता के निधन धस्माना ने जताया शोक
Spread the love

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.।सूर्यकांत धस्माना और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट अपने पूरे जीवन में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए चिंतित रहे। उन्होंने कहा कि एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि और अपने व्यक्तिगत संघर्षों के बावजूद क्षेत्र में शिक्षा के लिए वे अपना योगदान देते रहे। धस्माना ने दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट के परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को बर्दाश्त करने के लिए ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अनेक बार वे कोटद्वार में उनके पास भी आए और हमेशा ही उनका व्यवहार बहुत सरल व मिलनसार था। दो वर्ष पूर्व देहरादून में उनसे आखिरी बार एक समारोह में मुलाकात हुई थी। इस दौरान वे काफी देर तक पुरानी बातों का जिक्र करते रहे।

देवभूमि खबर

Related articles