सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी होंगी:संधु

सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी होंगी:संधु
Spread the love

देहरादून । मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में चारधाम यात्रा – 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों के यात्रा शुरू होने से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने यात्रा मार्गों ट्रैफिक कंट्रोल और पार्किंग पर फोकस करने और यात्रा मार्गों पर क्रैश बैरियर और साइनेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।उन्होंने ने कहा कि चारधाम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपयुक्त व्यवस्था करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड 19 के कारण पिछले दो वर्षों में यात्रियों की संख्या सीमित रही, लेकिन इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक बढ़ने की संभावना है।

सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी होंगी।मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए जाने के भी निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए वेबसाइट पर मौसम एवं अन्य सम्बन्धित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए एवं इसका प्रचार-प्रसार किया जाए।

देवभूमि खबर

Related articles