HTML tutorial
HTML tutorial

सूचना विभाग के सहायक निदेशक प्रकाश सिंह भंडारी को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

सूचना विभाग के सहायक निदेशक प्रकाश सिंह भंडारी को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सूचना एवं लोक जनसम्पर्क विभाग के हल्द्वानी में तैनात सहायक निदेशक प्रकाश सिंह भण्डारी की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर विभाग के कार्मिकों एवम पत्रकार बंधुओं ने भावभीनी विदाई दी।

सहायक निदेशक श्री भंडारी ने विभाग में सन 1988 में माह दिसम्बर में देहरादून में अपना कार्यभार ग्रहण किया था। विभाग में अपनी 33 वर्ष 05 माह की सेवा ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से करने के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए है। कार्मिकों व पत्रकार बंधु ने श्री भंडारी को बुके, शॉल ओढ़ाकर भावभीनी दी।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहायक निदेशक श्री भंडारी ने कार्मिकों को टीमवर्क से कार्य करने की बात कही ।
कहा कि विभाग भी परिवार है । परिवार के मुखिया का दायित्व है कि वह सभी कार्मिकों को साथ लेकर कर्तव्यों का निर्वहन करें।

अपने सम्बोधन में नैनीताल के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा ने कहा कि श्री भण्डारी का व्यक्तित्व सरकारी सेवा में भी सौम्य व मधुर व्यवहार का रहा है। उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुऐ श्री भंडारी के सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पत्रकार बंधु व सूचना विभाग हल्द्वानी के कार्मिक उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles