HTML tutorial
HTML tutorial

सिलेंडर की कीमतों में हुई बढोत्तरी

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।रसोई गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। बिना सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से 25 रुपये महंगा हो गया वहीं सब्सिडी वाला सिलेंडर भी एक रुपये 23 पैसा मंहगा हो गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने बताया कि दिल्ली में एक जून से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 497.37 का मिलेगा, जिसकी कीमत मई माह के दौरान 496.14 रुपये थी।

इसके अलावा बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ गई है। मई में इसकी कीमत 725 रुपये थे जो जून में बढ़कर 737.50 रुपये हो गई है। इंडियन ऑयल के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये की विनिमय दर में आए बदलावों के चलते यह कीमतें बढ़ाई गई हैं।

इससे पहले 1 मई को भी एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी हुई थी। सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में एक मई को 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद दिल्ली में सब्सिडी युक्त गैस सिलेंडर की कीमत 495.86 रुपये से बढ़कर 496.14 रुपये हो गई थी।

आज की वृद्धि के साथ सब्सिडी युक्त घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 2014 के मुकाबले अब तक 100 रुपये से ज्यादा महंगा हो चुका है। मई 2014 में भाजपा सरकार सत्ता में आई थी। तब साल की शुरुआत में सब्सिडी वाला सिलेंडर 414 रुपये का था।

देवभूमि खबर

Related articles