स्पर्श गंगा की बैठक आयोजित, वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर।। स्पर्श अभियान की बैठक मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित की गयी। बैठक में गंगा प्रदूषण के साथ शहर भर में अधिक से अधिक पौधारोपण अभियान पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथी स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका आरूषि पोखरियाल ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान के तहत पूरे प्रदेश में गंगा स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। राज्य एवं केंद्र सरकार लगातार गंगा स्वच्छता को लेकर जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। आम जनमानस को भी गंगा के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। गंगा के प्रदूषण को सहभागिता से ही दूर किया जा सकता है। युवाओं की टीम गंगा घाटों के अलावा गंगा के तटों पर भी निरंतर सफाई अभियान चला रही है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी विशाल गर्ग ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान के तहत गंगा को निर्मल स्वच्छ बनाए जाने की मुहिम पूरे प्रदेश मे ंचलायी जा रही है। जनजागरूकता का वातावरण आमजनमानस में पैदा किया जा रहा है। हरिद्वार को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना जनहित में जरूरी है। पेड़ होंगे तो हमारा जीवन सुरक्षित होगा। प्रदेश संयोजक वीर गुर्जर ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान के तहत स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राओं को भी सम्मिलित कर अभियान में तेजी लायी जाएगी। गंगा हमारी आस्था की पहचान है। गंगा को प्रदूषण मुक्त करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है। बड़े पैमाने पर धर्मनगरी में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। हरिद्वार को हरा भरा बनाने के लिए सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निरंतर गंगा घाटों पर मैले कुचेले पदार्थ को एकत्र कर जनचेतना भी फैलायी जा रही है। स्पर्श गंगा अभियान के तहत केंद्र सरकार अनेकों योजनाएं गंगा स्वच्छता के लिए चला रही है। बैठक में आशीष झा, रेनू शर्मा, राजेश लखेड़ा, चंदन सैनी, कमल सहगल, उत्सव तोमर, करण, अनुज, समकित, प्रशांत, मीनू शर्मा, मन्नू रावत, विपिन शर्मा, नीरज खुराना, विश्वास सक्सेना, तृप्ता शर्मा, नीरज अग्रवाल आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles