स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा
स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2025 के अवसर पर सेवा के आधार एवं विशिष्ट कार्य के आधार पर उत्तराखण्ड पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” और पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा “डीजीपी प्रशस्ति डिस्क गोल्ड” एवं “डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर” प्रदान किए जाएंगे।

