रानीपोखरी में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रानीपोखरी में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।रानीपोखरी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

11 अगस्त 2025 को वादी तेजपाल सिंह कृषाली ने थाना रानीपोखरी में तहरीर दी कि अज्ञात चोरों ने उनके रामनगर डांडा, थानों स्थित निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर कीमती मूर्ति, पानी की मोटर और नकदी चोरी कर ली। इस पर थाना रानीपोखरी में मुकदमा दर्ज किया गया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

मुखबिर तंत्र और पतारसी के जरिए पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी में शामिल आरोपी क्षेत्र में सक्रिय हैं। 13 अगस्त 2025 को गश्त के दौरान पुलिस ने सूर्यधार रोड तिराहा के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (UK-07-AU-7188)

रानीपोखरी पुलिस टीम में उ0नि0 विकेन्द्र चौधरी (थानाध्यक्ष रानीपोखरी), उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी, हे0का0 शशिकान्त, का0 शशिकान्त और का0 आशीष (एसओजी) शामिल रहे, जिन्होंने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा किया और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया।

देवभूमि खबर

Related articles