स्वास्थ्य समन्वयक मनोज गोविल को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून ने कोरोना वारियर्स के रुप में किया सम्मानित
देहरादून।भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देहरादून शाखा द्वारा आयोजित कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ने कोरोना कार्यकाल और उसके बाद बेहतर सेवा प्रदान करने वाले कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया।इसअवसर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर समन्वय बनाने के लिए मनोज गोविल को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर अध्यक्ष एस फारूक ,विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल,विशिष्ट अतिथि डॉ अनूप डिमरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून, विशिष्ट अतिथि आई एस पाल,सोसाइटी चेयरमैन एसएस अंसारी,वाईस चैयरमैन अनिल वर्मा,कोषाध्यक्ष कल्पना बिष्ट,सचिव सुभाष सिंह चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

