हनोल के पास एक व्यक्ति ने लगाई फांसी
देहरादून।जनपद देहरादून के चकराता ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र हनोल में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ।
थानाध्यक्ष त्यूणी ने बताया कि आज थाना हाजा को 112 पुलिस कंट्रोल रूम देहरादून से समय 3.55 बजे सूचना प्राप्त हुई की हनोल के पास एक व्यक्ति द्धारा फांसी लगायी है । उक्त सूचना पर तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंचे, पुलिस और पब्लिक की सहयता से उक्त व्यक्ति को पेड से नीचे उतारा व सी0एच0सी त्यूनी लाया गया जहॉ डाक्टर द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से अस्पताल की पर्ची मिली जिसमे नाम राजु उम्र 35 वर्ष निवासी खुनिगार्ड् उत्तरकाशी लिखा है । पंचायतनामा की कार्यवाही अकब से की जायेगी ।शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी मे रखवाया गया। शिनाख्त के प्रयास जारी है ।उन्होंने कहा कि यदि उक्त व्यक्ति आपके थाने/चौकी से संबधित हो या कोई सुचना प्राप्त होती है तो थाना त्यूनी को निम्न नम्बर पर अवगत कराने का कष्ट करे । 9411112324 थानाध्यक्ष त्यूनी जिला देहरादून ।

