नवनियुक्त डीजीपी अशोक कुमार ने कुम्भ मेला पुलिस व्यवस्था सम्बंधित समीक्षा गोष्ठी ली
 

Spread the love

हरिद्वार। मेला नियंत्रण भवन हर की पैड़ी के सभागार में महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस अशोक कुमार के द्वारा कुम्भ मेला पुलिस व्यवस्था सम्बंधित समीक्षा गोष्ठी ली गई। महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस अशोक कुमार द्वारा गोष्ठी में उपनिरीक्षक स्तर से ऊपर स्तर के कुम्भ मेला पुलिस के अधिकारीगण की ब्रीफिंग की गई। गोष्ठी के प्रारंभ में पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ 2021 संजय गुंज्याल द्वारा उत्तराखंड पुलिस अशोक कुमार को कुम्भ मेले के सम्बंध में अब तक कि गई तैयारियों और आगामी योजनाओं के सम्बंध में अवगत कराया गया।

ततपश्चात महानिदेशक द्वारा कुम्भ मेला पुलिस के समक्ष आने वाली मुख्यतः 3 चुनोतियों भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवम आतंकवादी घटना से निपटने हेतु अपने जनपद हरिद्वार में नियुक्ति के जमीनी अनुभवों पर आधारित दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कुम्भ पुलिस को आगामी कुम्भ 2021 में 3 तरह के माहौल के अनुसार पुलिस की तैयारी किये जाने को कहा। पहला बवअपक 19 के अत्यधिक प्रकोप सहित, दूसरा आंशिक प्रभाव में और तीसरा बिना बवअपक 19 संक्रमण। इसलिए कुम्भ मेला पुलिस को उपरोक्त तीनो परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने हेतु बताया। उपरोक्त तीनों परिस्थितियों के अनुसार ही पुलिस बल की चरणवार नियुक्ति भी कुम्भ में होगी। उत्तराखंड पुलिस अशोक कुमार के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार द्वारा जनपद हरिद्वार पुलिस और कुम्भ पुलिस को एक टीम की तरह कुम्भ मेला आयोजित कराये जाने का निर्देश दिया। गोष्ठी के अंत मे पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 संजय गुंज्याल द्वारा अपने समाप्ति सम्बोधन में पुलिस उत्तराखंड पुलिस अशोक कुमार का उनके उपयोगी और अनुभव से परिपूर्ण मार्गदर्शन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Next Post

मुख्यमंत्री ने 11 पार्टी नेताओं को नवाजा

Spread the love देहरादून। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 11 पार्टी नेताओं को दायित्व से नवाजा। दायित्वों में पूरा तालमेल बनाने की कोशिश की गई है। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया को राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष व  विनय रोहिला, ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष राज्य […]