देर रात होलिका दहन हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्प्पन, बुराइयों व अंहकार को किया आग के हवाले

देर रात होलिका दहन हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्प्पन, बुराइयों व अंहकार को किया आग के हवाले
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल l सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास समेत पूरे प्रदेश में देर रात होलिका दहन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या समेत तमाम लोगों ने सामुहिक पूजा अर्चना कर नकरात्मक बुराइयों व अंहकार को आग में भस्म करने का संदेश आमजनमानस को दिया।

आज चन्द्र ग्रहण होने से छलड़ी यानी होली विदाई कार्यक्रम 4 मार्च को आयोजित किया जायेगा।

धार्मिक मान्यता अनुसार लोग घर की सुख-समृद्धि के लिए पूजा करते हैं और आग में नई फसल की बालियां (अन्न) अर्पित करते हैं। मुहूर्त में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एवं पर्यटक शामिल हुए ।

इस अवसर पर मनोज साह ,अशोक साह, प्रोफेसर ललित तिवारी ,जगदीश बवाड़ी , विमल चौधरी ,राजेंद्र बिष्ट , विमल साह , मुकेश जोशी ,कमलेश ढौंडियाल ,आनंद बिष्ट , गोधन सिंह ,गोविंद सिंह ,हीरा रावत,गिरीश भट्ट ,मोहित लाल साह आदि उपस्थित रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles