रुद्रप्रयाग में पुलिस का ‘प्रहरी पड़ाव’ अभियान शुरू, जवाड़ी गांव में पहली रात्रि चौपाल आयोजित

रुद्रप्रयाग में पुलिस का ‘प्रहरी पड़ाव’ अभियान शुरू, जवाड़ी गांव में पहली रात्रि चौपाल आयोजित
Spread the love

रुद्रप्रयाग।जनपद में पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन में जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से “प्रहरी पड़ाव” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान 02 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा।

अभियान के तहत 02 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के जवाड़ी गांव में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी की अध्यक्षता में पहली रात्रि चौपाल आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस पहल के अंतर्गत पुलिस अधिकारी चिन्हित गांवों में रात्रि चौपाल व रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर ठगी से बचाव, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, ग्राम सुरक्षा समितियों के पुनर्गठन और वरिष्ठ नागरिकों की नियमित देखभाल जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पुलिस का उद्देश्य कानून व्यवस्था के साथ-साथ ग्रामीणों में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत करना है।

देवभूमि खबर

Related articles