हरियाणा में किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं किसान की मौत पर भकियू देहरादून ने मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला दहन किया

हरियाणा में किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं किसान की मौत पर भकियू देहरादून ने मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला दहन किया
Spread the love

देहरादून।हरियाणा के करनाल में किसानों द्वारा शांति पूर्ण प्रदर्शन में पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज एवं किसान सुशील काजल की मृत्यु होने पर भकियू प्रदेश प्रभारी उत्तराखण्ड श्रीमती उषा तोमर के निर्देश पर विपिन खन्ना, महानगर अध्यक्ष किसान यूनियन ( टिकैत) के नेतृत्व में हरबर्ट पुर चौक पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन किया । एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन दिया जिसमें हरियाणा सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष पछवादून प्रविंदर् चौधरी ,जगवीर शर्मा ,अनिता वर्मा, के के गौतम, विमल तोमर, अमर विपिन पुंडीर्, अंजलि सिंह, मुकेश कुमार, बलबीर तलवार गुलफाम एहमद मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles