हरीनगर प्रभावित परिवार से मिली विधायक

हरीनगर प्रभावित परिवार से मिली विधायक
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मूसलाधार बारिश के चलते बलियानाला हरीनगर क्षेत्र में हुए भूस्खलन प्रभावित परिवार से मिलने के लिए नैनीताल विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, जिला प्रशासन के अधिकारियों समेत भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक सरिता ने कहा प्रशासन पूरी मदद करने को तैयार है। जिन परिवार के मकानों को खतरा है उन्हें अलग शिफ्ट किया जा रहा है।


इस दौरान उप जिला अधिकारी राहुल शाह ने कहा जो प्रभावित परिवार है वह इन घरों में नही रह सकते हैं। अपना समान लेने के लिए आ जा सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles