HTML tutorial
HTML tutorial

हरिद्वार में किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में हिमालय बचाओ अभियान

हरिद्वार में किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में हिमालय बचाओ अभियान
Spread the love

हरिद्वार।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में हिमालय दिवस पर हिमालय बचाओ अभियान चलाया गया। जिसमे हिमालय की रक्षा के लिए सतत समावेशी विकास पर जोर दिया गया। इस अवसर पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस लगातार मांग करती आ रही है कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है जल जंगल जमीन सुरक्षित नही होंगे तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य संकट घोर संकट में होगा। हिमालय के जल पर भारत, नेपाल, भूटान, चीन आदि कई देशों की करोड़ो की आबादी निर्भर है। इसलिए हिमालय की कीमत को हमे समय रहते समझना होगा व इसके संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना होगा।

उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस के हरिद्वार महानगर अध्यक्ष विभाष मिश्रा व कांग्रेस नेता सुमित तिवारी ने कहा कि हिमालय हमारी प्राकृतिक अमूल्य धरोहर है। जिसके संरक्षण के लिए केंद्र सरकार को ठोस नीति बनानी होगी। उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस लगातार हिमालय की रक्षा के लिए अग्रसर है।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवि बहादुर, ओ पी चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष कपिल, अनिल भास्कर, रविश भटीजा, नमन अग्रवाल, दीपक जखमोला, हिमांशु बहुगुणा, प्रेम शर्मा, बदल गोस्वामी, हरीश साहनी, नितिन यादव, आकाश भाटी, तुषार कपिल, विशाल राठौड़, विकास कुमार, रजत जैन, अमन, लक्ष्य, हिमांशु धीमान, प्रफुल, विकास, देव, अभय शाहनवाज कुरैशी, वीरेंद्र पाल, रुद्र शर्मा आदि लोग शामिल हुए।

देवभूमि खबर

Related articles