HTML tutorial
HTML tutorial

होप संस्था ने मद्रासी कॉलोनी में किया मास्क सैनिटाइजर का वितरण

होप संस्था ने मद्रासी कॉलोनी में किया मास्क सैनिटाइजर का वितरण
Spread the love

देहरादून।अग्नीस कुंज सोसाइटी ने मद्रासी कॉलोनी रेस्ट कैम्प देहरादून में राशन और होम आइसोलेशन किट, सैनिटाइजर, मसाज, ग्लब्स का वितरण किया ।साथ ही कोविड से बचाव हेतू व वैक्सीन लगवाने के लिए जानकारी दी गई ।

संस्था के चीफ ने बताया कि संस्था विगत 19 वर्षो से मद्रासी कॉलोनी के लोगों के साथ कार्य कर रही है । यहां पर संस्था द्वारा स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र चलाए जा रहे हैं। विगत वर्ष में भी संस्था द्वारा लॉक डाउन के समय खाद्यान्न का वितरण गरीब परिवारों को किया गया था।

इस अवसर पर संस्था के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्रीं लॉरेंस सिंह , पार्षद श्री अनूप कपूर , होप स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती बिंद्रा राणा, स्टीफन मसीह, संजीव, मदन, अनुज शर्मा, नॉमिनेट, कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर श्रीमती आयरिश, आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles