संयुक्त नागरिक संगठन ने कोरोना और ओमीकरोन के भावी दुष्प्रभाव तथा रोकथाम विषय पर आयोजित की गोष्ठी
देहरादून।संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा कोरोना और ओमीकरोन के भावी दुष्प्रभाव तथा इसकी रोकथाम हेतु नागरिको की जिम्मेदारियां विषय पर आयोजित गोष्ठी का आयोजन केजी बहल की अध्यक्षता मे सिटीबैंकट हाल मे किया गया ।
इसमे अनेक सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियो ने भाग लिया। सभी का आममत था कि सोशल डिसटैनसिंग तथा मास्क को लेकर बरती जा रही लापरवाही भविष्य मे घातक हो सकती है।इसलिए जागरूक नागरिको का कर्तव्य है की वे सभी स्तरो पर व्यापक अभियान चलाये।
संगठन की कार्यकारणी का गठन भी किया गया। संरक्षक डॉ एसo फारूख, अध्यक्ष ब्रिगेडियर केजी बहल, उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा, पदम श्री कल्याण सिंह रावत, महासचिव सुशील त्यागी, सचिव डॉo मुकुल शर्मा, जितेंद्र डडोना, प्रदीप कुकरेती, राज गीता शर्मा (सचिव महिला प्रकोष्ठ) कोषाध्यक्ष मुकेश नारायण शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मे कर्नल जीo एसo गम्भीर, सत्य प्रकाश चौहान, आशीष नौटियाल, कर्नल एके मिन्हास, डॉक्टर आंचल शर्मा, इंदु नौडियाल, एडवोकेट रवि सिंह नेगी, सेवा सिंह मठारू, जसवीर सिंह रेनोत्रा, आर एस कैंतूरा, स्वेताराज तलवार, प्रकाश नागिया। इसके अतिरिक्त सलाहकार समिति में सैय्यद अहमद हुसैन कादरी, मनोज ध्यानी डॉक्टर अनिल जोशी, डॉक्टर अवधेश कौशल, डॉक्टर बृज मोहन शर्मा, पीडी गुप्ता, आचार्य विपिन जोशी, जगमोहन मेंदीरत्ता, अनीता नेगी, डॉ महेश भंडारी, श्रीमती रमा गोयल, एडवोकेट अभिजय नेगी।
इस अवसर पर विगत कोरोना काल मे इस महामारी से पीड़ित सैकड़ो रोगियो तथा इनके परिजनो की सेवा मे उल्लेखनीय मदद करने वाले साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बने कोरोना वारियर्स तथा पत्रकारिता जगत से सम्बद्ध समाज सेवी जागरण के सुकान्त ममगाई, अमर उजाला के मनीष चन्द्र भट्ट, हिन्दुस्तान के चांद मोहम्मद एo एनo आई के अफजाल अहमद, दूरदर्शन के अवधेश नौटियाल का अभिनन्दन करते हुए इनके प्रति सम्मान भी व्यक्त किया गया।

