पंचायती राज विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 1 करोड़ 51 लाख रुपए की धनराशि का चेकभेंट
देहरादून।कोरोना से लड़ाई लड़ने में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ ही तमाम लोग व्यक्तिगत रूप से सरकार का आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से आज मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 की रोकथाम और मरीजों के उपचार के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपए की धनराशि का चेक भेंट किया गया।

