किच्छा तहसील दिवस में पहुंचीं 115 शिकायतें, 47 का मौके पर हुआ समाधान; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Spread the love

किच्छा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 115 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 47 शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करना चाहिए।

तहसील दिवस में समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, सीसी मार्ग, सिंचाई, राजस्व, पुलिस, नगर पालिका और गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतें सामने आईं। सिरौलीकला निवासी मोहम्मद ताहिर ने कृषि भूमि के शामिल खाते के बंटवारे की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

आदर्श नगर बंडिया निवासी सुरेश प्रसाद चौहान ने मंदिर चौराहे से कॉलोनी चौराहे तक सड़क निर्माण तथा कमला नगर चुटकी देवरिया के निवासियों ने कच्चे मार्ग को पक्का बनाने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इंदरपुर निवासी रामचीज ने ग्राम प्रतापपुर में अपनी कृषि भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की, जबकि ग्राम आनंदपुर के निवासियों ने नाले की सफाई कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच एवं सफाई कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

निर्वतमान सभासद लियाकत अली ने वार्ड नंबर-3 किशनपुर सिसई में खुले बिजली तारों के स्थान पर इंसुलेटेड लाइन लगाने, सिसई बंडिया में पाहा नहर की सफाई और नहर की कवरिंग की मांग रखी। इस पर विद्युत विभाग एवं सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।

पंत कॉलोनी निवासी चंद्रकला ने नगर पालिका द्वारा लगाए गए सबमर्सिबल पंप से कनेक्शन दिलाने का अनुरोध किया, जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

तहसील दिवस में विधायक तिलक राज बेहड़,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

देवभूमि खबर

Related articles

शुक्रवार की परेड में जवानों संग दौड़ीं एसएसपी श्वेता चौबे, परखी शारीरिक दक्षता  टिहरी गढ़वाल। पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन चंबा के परेड मैदान में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने स्वयं परेड में शामिल होकर पुलिस अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।  परेड के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए स्वयं दौड़ में प्रतिभाग किया और उनकी शारीरिक दक्षता परखी। वरिष्ठ अधिकारी को जवानों के बीच मैदान में सक्रिय रूप से भाग लेते देखकर पुलिस कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि पुलिस कर्मियों को किसी भी समय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करनी पड़ सकती है।  साप्ताहिक परेड में पुलिस कर्मियों ने अनुशासित मार्च, ड्रिल, शस्त्र संचालन और विभिन्न शारीरिक दक्षता संबंधी अभ्यास किए। एसएसपी ने शस्त्र प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव, संचालन और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी उपयोग में लगातार दक्ष बनाया जाए।  पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की भी एसएसपी ने समीक्षा की। उन्होंने संबंधित प्रशिक्षण अधिकारियों से आउटडोर और इंडोर प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण को पुलिस ड्यूटी से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अधिक व्यावहारिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों में अनुशासन, कानून की जानकारी, शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, जनता के साथ बेहतर व्यवहार और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।  परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन चंबा परिसर का निरीक्षण कर व्यायामशाला, परिवहन शाखा, भोजनालय, प्रशिक्षण कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन में स्वच्छता बनाए रखने, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पुलिस वाहनों की नियमित फिटनेस एवं रख-रखाव, व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित एवं प्रभावी रखने के निर्देश दिए।  एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों को नियमित व्यायाम और शारीरिक प्रशिक्षण को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। सड़क दुर्घटना, आपदा, बचाव अभियान, भीड़ प्रबंधन और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करनी होती है। ऐसे में शारीरिक क्षमता, मानसिक सजगता और टीम भावना प्रभावी पुलिसिंग के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।