रायपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 12 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 12 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।थाना रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही, मालदेवता व सोडा सरोली स्थिति में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार अन्य 20 व्यक्तियों का चालान किया । 9,000/- रूपये का जुर्माना वसूला।

ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत पर्यटक स्थलो पर शराब पीने वालो, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज पर्यटक स्थल मालदेवता व सोडासरोली में ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा व सोंग नदी मे चेकिंग दौरान शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 20 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 9,000/- रूपये जुर्माना वसूला गया।

पुलिस टीम

  1. थाना अध्यक्ष कुंदन राम
    1- उपनिरीक्षक नवीन जोशी
    2- उ0नि0 राजीव धारीवाल
    3- हेड कांस्टेबल प्रदीप
    4- हेड कांस्टेबल अखिलेश
    5- कांस्टेबल प्रेम
    6-कांस्टेबल दिनेश
    7- महिला कांस्टेबल शोभा

देवभूमि खबर

Related articles