HTML tutorial
HTML tutorial

17 को पूरे प्रदेश में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश, तूफान और ओलावृष्टि,18 से 22 तक छुटपुट रहेगा

17 को पूरे प्रदेश में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश, तूफान और ओलावृष्टि,18 से 22 तक छुटपुट रहेगा
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड में शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश,तूफान औऱ ओलावृष्टि हो सकती है।मैदानी क्षेत्रों में भी मध्यम दर्जें की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। 18 से 22 तक मौसम सामन्य रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 17 को पूरे प्रदेश में मध्यम दर्जे की बारिश, तूफान की संभावना है।पर्वतीय क्षेत्रों में ओला वृष्टि हो सकती है मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं जिनकी गति 60 किमी प्रति घण्टा हो सकती है ।उन्होंने बताया कि 18 में भी हल्की फुल्की घटनाएं हो सकती है।19 से 22 मैदानी क्षेत्रों में सामन्य और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी रह सकती है ।

देवभूमि खबर

Related articles