5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, उत्तराखंड में 14 फरवरी को होगा मतदान

5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान,  उत्तराखंड में 14 फरवरी को होगा मतदान
Spread the love

नईदिल्ली। पांच राज्‍यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्र एवं दो अन्य चुनाव आयुक्त के साथ नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कांन्फ्रेंस करके तारीखों का ऐलान किया। उत्तराखंड, पंजाब, गोवा में एक चरण में जबकि मणिपुर में दो और उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदात होगा। मतदान की शुरुआत उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से होगी। सभी राज्यों के एक साथ 10 मार्च को मतगणना की जाएगी। चुनावों के दौरान सख्त प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा। जीत के बाद विजय जुलूस की इजाजत नहीं होगी।चंद्रा ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव में कुल 18.34 करोड़ वोटर हैं। इनमें 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें 11.4 लाख लड़कियां पहली बार मतदान करेंगी। सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। बूथ पर सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध होगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि इस बार पांच प्रदेशों की 690 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। उन्होंने कहा,’कोविड सेफ इलेक्शन कराना आयोग का मुख्य उद्देश्य है। कोरोना काल में इलेक्शन कराना एक चुनौती है।’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 1250 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया जाएगा। पिछले चुनाव की तुलना में 16 फीसद बूथ बढ़ाए गए हैं। 1620 बूथ पर महिला पोलिंगकर्मी तैनात रहेंगी। 900 आब्जर्बर इलेक्शन पर नजर रखेंगे। आयोग ने सरकारी कर्मचारियों के अलावा 80 वर्षीय से ज्यादा उम्र के नागरिकों, दिव्यांगों और कोरोना संक्रमितों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की है।

चंद्रा ने कहा, ‘सभी बूथ पर महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। दिव्यांगों के लिए स्पेशल इंतजाम होंगे।; व्हील चेयर हर बूथ पर उपलब्ध कराई जाएगी। कोरोना संक्रमित के घर वीडीओ टीम के साथ इलेक्शन कमीशन की टीम विशेष वैन से जाएगी और मतदान कराएगी। इन चुनावों में 18 करोड़ से ज्यादा वोटर हिस्सा लेंगे।

उत्तराखंड में

नामांकन शुरू – 21 जनवरी, नामांकन की अंतिम तिथि – 28 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच – 29 जनवरी वापसी – 31 जनवरी
मतदान – 14 फरवरी मतगणना – 10 मार्च

कुल मतदाता -82,37,886
पुरुष – 42,24,288 महिला – 39,19,334, अन्य – 300
सर्विस मतदाता – 93,964 पहली बार वोटर – 1,58,008
मतदान केंद्र – 11,647

देवभूमि खबर

Related articles