दून पुलिस ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना का किया खुलासा

दून पुलिस ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना का किया खुलासा
Spread the love

देहरादून। दून पुलिस ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 05 शातिर अभियुक्तों को डकैती के माल के साथ गिरफ्तार किया।

दिनांक 11 अप्रैल 2023 को संदीप अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी 107 नेहरू कॉलोनी देहरादून में सूचना दी गई की दोपहर करीब 12ः00 बजे चार अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू व तमंचे की नोक पर उनके घर में घुसकर उनकी माता सुनीता अग्रवाल, पिता विनोद अग्रवाल व बहन रश्मि अग्रवाल को डरा धमका कर उन्हें बंधक बनाते हुए उनसे सोने के जेवरात व नकदी लूट कर ले गए हैं। जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को घटना के संबंध में सूचना दी, सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गणों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, घटना के सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0: 124/23 धारा: 395, 452, 342, 412, 35 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से सूचना एकत्रित करते हुए मुखबिर की सूचना पर 13 अप्रैल को घटना में सलिप्त 05 अभियुक्तों में से 04 अभियुक्तों 01-विपिन, 02-सचिन, 03-विकास व 04-अंकित को ग्रा0 पचेन्डाकला मुजफ्फरनगर तथा 01 अन्य अभियुक्त विकास जयसवाल को आईडीपीएल ऋषिकेश से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूट का समस्त सामान बरामद किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- विपिन पुत्र कृष्णपाल, निवासी पचेन्डाकला थाना नई मण्डी, मुज्जफरनगर
2- विकास पुत्र रणजीत, निवासी उपरोक्त
3- सचिन पुत्र रामगोपाल, निवासी उपरोक्त
4- अंकित पुत्र अशोक, निवासी उपरोक्त
5- विकास जयसवाल पुत्र विक्रम सिंह निवासी ए-2/190/44 अमर कॉलोनी ईस्ट गोकुलपुर देहली 94

बरामदगी का विवरण –

1- 04 अगूठी सोने की
2- 04 चूड़ी सोने की
3- 02 कान की बाली सोने की
4- 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस
5- 02 चाकू घरेलू इस्तेमाली
6- अपाचे मोटर साइकिल नं0 PB65 AA4480
7- एक्टिवा नं0: DL 8S CQ 3248

पुलिस टीम:-
01: श्री पकंज गैराला, क्षेत्राधिकारी सदर
02: श्री लोकेन्द्र बहुगुणा, थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी
03: उ0नि0 योगेश दत्त, व0उ0नि0 नेहरुकोलोनी
04: उ0नि0 बलबीर डोभाल, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
05: उ0नि0 पंकज तिवारी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
06: उ0नि0 अमित ममगाईं
07: उ0नि0 देवेश खुगशाल, चौकी प्रभारी बाईपास
08: उ0नि0 सतबीर बिष्ट, चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी
09: का0 श्रीकांत ध्यानी, का0 आशीष राठी, का0 बृजमोहन, का0 मुकेश कण्डारी, का0 पंकज, का0 नरेंद्र, का0 ललित, का0 कमलेश

एसओजी टीम:-

01: निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी,
02: उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा
03: उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल
04: का नवनीत नेगी, का किरण, का आशीष, कां0 ललित, कां0 देवेन्द्र, कां0 पंकज, कां0 नरेन्द्र, कां0 मनोज, कां0 विपिन राणा, कां0 अमित, कां0 कमल जोशी, कां0 सोनी

देवभूमि खबर

Related articles