संविधान के तहत भारत देश में सबको समानता का अधिकार मिलना चाहिए : चौधरी नरेश वैध

संविधान के तहत भारत देश में सबको समानता का अधिकार मिलना चाहिए : चौधरी नरेश वैध
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में देहरादून घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा केंद्र व राज्य सरकार से बाबासाहेब द्वारा लिखित संविधान के तहत समानता का अधिकार देने के साथ-साथ अनुसूचित जाति पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए नई योजनाएं चलाने , बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान को देश के अंदर लागू करने और अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के बच्चों के लिए निशुल्क कक्षा 1 से ग्रेजुएशन तक शिक्षा आदि के प्रावधान लागू करने के लिए मांग की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग संघ मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश कुमार सूची ,राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय महासचिव संगठन चौधरी नरेश वैध, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी मदन लाल जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय कुमार कांगड़ा, उत्तराखंड प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles