दून बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने जिला जज से की भेंट

देहरादून।देवभूमि खबर। दून बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने जिला जज आलोक कुमार वर्मा से शिस्टाचार भेंट की। जिला जज द्वारा समस्त कार्यकारिणी का पुष्प देकर स्वागत किया गया।
जिसका समस्त कार्यकारिणी ने जिला जज पुष्प बुक देकर आभार प्रकट किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में जिला जज के समक्ष अधिवत्तफा साथियों ने न्यायालय में पुलिस विभाग, जिलाधिकारी कार्यालय, तहसील में होने वाली गंभीर समस्याओं को बारीकी से अवगत कराया। जिस पर जिला जज समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जल्द ही कार्रवाई के लिए कार्यकारिणी को और आश्वासन दिया गया। कार्यकारिणी की टीम में अध्यक्ष मनमोहन कंडवाला, महा सचिव अनिल शर्मा, अरुण खन्ना, काली प्रसाद ,अर्पणा जैन , अमित अग्रवाल, अमित कुमार, ललित भंडारी, प्रियंका रानी, प्रमिला रावत व सुमन सरीन मौजूद रहे।

