उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर।उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे की मुलाकात । प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षामंत्री के सामने प्रमुख रूप से डाउन ग्रेड प्रधानाचार्य पद के पदोन्नति हेतु निदेशक विद्यालय शिक्षा द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अनुरूप प्रधानाचार्य पद को पदोन्नति का बनाने हेतु विधिक रुप से विधानसभा में एक्ट मे संशोधन की कार्यवाही पारित कराने के लिए प्रस्ताव रखा।
शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया गया के पत्रावली मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता हेतु लंबित है जिस पर शीघ्र निर्णय लिया जाना है। इसके साथ ही अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत पीटीए शिक्षकों को मानदेय की परिधि में लाए जाने हेतु ने आश्वस्त किया है कि यह भी आवश्यक निर्देश हेतु पत्रावली मुख्यमंत्री जी को प्रेषित की गई है , मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार यथाशीघ्र मानदेय की कार्यवाही निश्चित की जाएगी विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति हेतु भी आचार संहिता समाप्त होने पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। परिषद द्वारा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज देहरादून में पूर्व में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान एवं कंप्यूटर विज्ञान की वित सहित संयुक्त मान्यता के लिए भी निवेदन किया गया है ।प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष पी.सी. सुयाल, प्रांतीय महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक , आलोक कुमार गोयल, अर्चना गोयल एवं अन्य उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर