विकासनगर पुलिस की बड़ी सफलता— 3 लाख के 15 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

विकासनगर पुलिस की बड़ी सफलता— 3 लाख के 15 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में खोए मोबाइलों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 3 लाख रुपये से अधिक कीमत के 15 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके स्वामियों को सौंप दिया।

विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा भारत सरकार के संचार सारथी (CEIR पोर्टल) के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों की ट्रेसिंग कर लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 1 मई 2026 को कोतवाली विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी बरामद मोबाइल संबंधित मालिकों को सुपुर्द किए गए।

अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, विकासनगर क्षेत्र में अब तक CEIR पोर्टल के माध्यम से करीब 12 लाख 40 हजार रुपये कीमत के 62 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जो पुलिस की प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

देवभूमि खबर

Related articles