पीएम मोदी पे दम हो तो बंगाल से चुनाव लड़ें, हालत नोटबंदी जैसी होगी:ममता
कलकत्ता।एजेंसी।लोकसभा चुनाव के मौसम में नेता अब एक दूसरे को चुनौती देने में जुट गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को चुनौती दी कि यदि उनमें हिम्मत हो तो 2019 के चुनाव में बंगाल से चाहे जितनी सीटों से लड़कर दिखाएं। ममता ने कहा कि मोदी नोटबंदी के कदम की तरह यहां फेल हो जाएंगे।
मोदी के बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर संवाददाताओं के एक खास सवाल के जवाब में बनर्जी ने कहा, “कोई भी व्यक्ति किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकता है। यह एक लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं भी वाराणसी से लड़ सकती हूं। लेकिन यदि वह बंगाल से लड़ते हैं तो उनकी स्थिति नोटबंदी जैसी होगी। वह जनता की अदालत में दंडित किए जाएंगे!”
उन्होंने कहा, “मैं समझती हूं कि देश को उन्होंने जो नुकसान पहुंचाया है, उसके लिए उन्हें लोगों को जवाब देना होगा। वह लड़ें, हमें बहुत खुशी होगी. यदि वह एक सीट से आश्वस्त नहीं हैं, तो सभी 42 सीटों पर लड़ें।”

