चौकी गेट चमियाला पर 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे व्यक्ति को घनसाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौकी गेट चमियाला पर 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे व्यक्ति को घनसाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

टिहरी।थाना घनसाली पुलिस ने टाटा सूमो में 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

थाना घनसाली पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व परिवहन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, चौकी गेट चमियाला पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07TA 2855 टाटा सूमो में 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (PETT BOTTLE) SOULMATE BLU WHISHKY परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

तथा वाहन टाटा सूमो को कब्जे पुलिस लिया गया है, जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्यवाही करते हुए थाना घनसाली पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जब्त की गयी अंग्रेजी शराब कीअनुमानित कीमत 76,800 रु है।

नाम पता अभियुक्त –
अंकित पुत्र केसर सिंह पवार निवासी ग्राम चमियाला पट्टी केमर तहसील बालगंगा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल

बरामद माल का विवरण- 08 पेटी अंग्रेजी शराब PET BOTTLE (पव्वे) सोलमेट ब्लू व्हिस्की For Sale in uttrakhand
कीमत – 76800 रु०

देवभूमि खबर

Related articles