नैनीताल को बचाने के लिए हाईकोर्ट का स्थानान्तरण जरूरी:सूर्यकान्त धस्माना

नैनीताल को बचाने के लिए हाईकोर्ट का स्थानान्तरण जरूरी:सूर्यकान्त धस्माना
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड उच्च न्यायालय के लिए नए परिसर के रूप में सबसे उपयुक्त स्थान आईडीपीएल सबसे उपयुक्त स्थान है और राज्य सरकार को माननीय उच्च न्यायालय के फुल कोर्ट निर्णय को तत्काल लागू करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने माननीय उच्च न्यायालय के आज के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि अगले पचास से सौ वर्षों की कल्पना करते हुए साठ से सौ जजों वाली हाईकोर्ट के लिए जितनी भूमि चाहिए वह आईडीपीएल में उपलब्ध है और वादी,वकील ,अधिकारियों और न्यायाधीशों की आवासीय सुविधाओं , एयर सड़क रेल कनैक्टिविटी के हिसाब से भी सभी सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं।

श्री धस्माना ने कहा कि राजनैतिक दलों व राजनैतिक नेताओं को क्षेत्रीयता की भावना से ऊपर उठकर नैनीताल का पर्यावरण व उसका पर्यटक स्वरूप और नैसर्गिक सुंदरता बचाने के लिए भी हाइ कोर्ट का स्थानांतरण आवश्यक है।

देवभूमि खबर

Related articles