कुख्यात अपराधी संगत सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल
उधमसिंहनगर।एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराध मुक्त ऊधमसिंहनगर बनाने के अभियान का असर अब दिखने लगा है। थाना गदरपुर क्षेत्र में पुलिस और वन तस्करी व वन कर्मियों पर फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से संगत सिंह घायल हो गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
संगत सिंह उर्फ संगी, जो हरिपुरा हरसान, थाना बाजपुर का निवासी है, विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था और उस पर कई गंभीर धाराओं के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह लकड़ी की तस्करी और फायरिंग का आदी है और उसके खिलाफ वन विभाग में भी 51 से अधिक मामले दर्ज हैं।
संगत सिंह के खिलाफ दर्ज प्रमुख आपराधिक मामले दर्ज हैं।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऊधमसिंहनगर को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


