दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाला दिल्ली पुलिस का एएसआई गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई भलस्वा डेयरी पुलिस थाने में तैनात था। सीबीआई ने 17 नवंबर 2026 को शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
शिकायत के अनुसार, एएसआई ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों को भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज एक मामले में राहत देने तथा गिरफ्तार नहीं करने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सत्यापन के दौरान आरोपी ने एक लाख रुपये की पहली किस्त स्वीकार करने पर सहमति जताई थी।
बीआई ने 17 नवंबर को जाल बिछाया और आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। सीबीआई मामले में आगे की जांच कर रही है।


