मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने स्प्रिंग रोड के प्राकृतिक झरने को पुनः संचालित करने की मांग की
मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर स्प्रिंग रोड पर स्थित एक प्राकृतिक झरने को पुनः संचालित करने का अनुरोध किया है। यह झरना, जो स्थानीय निवासियों के लिए लाभकारी था, हाल ही में कुछ शिकायतों के चलते उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा बंद कर दिया गया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल और महामंत्री नगनीत कुकरेजा ने जल संस्थान से निवेदन किया है कि झरने को फिर से संचालित किया जाए और इसे नियंत्रित, वैध और नियमित कर आम जनमानस के लाभ हेतु उपलब्ध कराया जाए।
एसोसिएशन का मानना है कि इस झरने का पानी मसूरी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और इसे बंद किए जाने से स्थानीय निवासियों को असुविधा हो रही है।


