HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना के पूर्व दिवस पर झाडू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश, स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए क्यूआर स्कैनर का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना के पूर्व दिवस पर झाडू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश, स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए क्यूआर स्कैनर का किया शुभारंभ
Spread the love

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रेसकोर्स में स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया और झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर देहरादून नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए एक क्यूआर स्कैनर का शुभारंभ भी किया गया, जिसे स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाया जाएगा। इसके जरिए खराब लाइट की शिकायत आसानी से दर्ज की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में पूरे प्रदेश में स्वच्छता और सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उत्तराखंड को स्वच्छ बनाने में जनसहयोग का महत्व बताते हुए उन्होंने सभी से नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की 24 साल की यात्रा पर गर्व जताते हुए कहा कि राज्य हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखंड को प्रथम स्थान मिलना, ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में राज्य का एचीवर्स और स्टार्टअप में लीडर्स श्रेणी में आना, और रोजगार में सुधार राज्य की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक श्री विनोद चमोली, श्री खजान दास, निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, सचिव शहरी विकास श्री नितेश झा, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी और नगर आयुक्त देहरादून श्री गौरव कुमार ने भी झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

देवभूमि खबर

Related articles