प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर नौ आग्रह, संस्कृति, पर्यावरण और पर्यटन को लेकर महत्वपूर्ण अपील
देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों से नौ महत्वपूर्ण आग्रह किए। उन्होंने कहा कि 9 का अंक शक्ति का प्रतीक है और इसलिए आज वह राज्यवासियों से पांच और पर्यटकों से चार आग्रह करना चाहते हैं। पहला आग्रह था कि उत्तराखंड की समृद्ध बोलियों का संरक्षण किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ी रहें। दूसरा आग्रह था “एक पेड़ मां के नाम,” जिसमें प्रधानमंत्री ने सभी से पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण की अपील की। तीसरा आग्रह था जल संरक्षण, जहां प्रधानमंत्री ने नौलों और धारों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। चौथा आग्रह था कि लोग अपने गांव से जुड़े रहें, खासकर रिटायरमेंट के बाद, जिससे गांवों के साथ संबंध मजबूत हों। पांचवां आग्रह था पुराने तिबारी वाले घरों को संवारने का, जिससे इन्हें होम स्टे के रूप में बदलकर आय का स्रोत बनाया जा सके।
पर्यटकों से जुड़े हुए प्रधानमंत्री के आग्रह थे: पहला, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचना, ताकि पहाड़ों को स्वच्छ रखा जा सके; दूसरा, “वोकल फॉर लोकल,” जिसमें पर्यटकों से स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील की गई; तीसरा, पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह, ताकि सभी का जीवन सुरक्षित रहे; और चौथा, तीर्थस्थलों पर स्थानीय रीति-रिवाजों का पालन करने की सलाह दी गई, ताकि धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनी रहे। इन सभी आग्रहों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने राज्य और पर्यटकों से मिलकर उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी ने इन आग्रहों के माध्यम से न केवल उत्तराखंड की प्राचीन संस्कृति और पर्यावरण को बचाने की दिशा में कदम बढ़ाने की बात की, बल्कि पर्यटन को सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से बढ़ावा देने का भी आह्वान


