HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने इगास पर्व पर शहीदों को श्रद्धांजलि और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव मनाया

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने इगास पर्व पर शहीदों को श्रद्धांजलि और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव मनाया
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने हर वर्ष की तरह इस बार भी शहीद स्मारक पर इगास पर्व धूमधाम से मनाया। सायं 4:30 बजे आंदोलनकारी शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए, जहां दाल की पकौड़ी और मिष्ठान का शहीदों के निमित्त भोग लगाकर दीप प्रज्वलित किया गया और मंगल गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अंधेरा होने पर दीपदान और मोमबत्तियां जलाकर सभी ने एक-दूसरे को मिष्ठान और पकौड़ी बांटकर इगास का उत्सव मनाया।

अध्यक्ष जगमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ आंदोलनकारी विवेकानंद खंडूड़ी, और ओमी उनियाल ने भेलों जलाकर देव दीपावली और इगास की बधाई दी और सभी से इस परंपरा को अगली पीढ़ियों तक ले जाने की अपील की।

प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती और सांस्कृतिक मोर्चे की अध्यक्ष सुलोचना भट्ट ने उत्तराखण्ड की संस्कृति और बोली-भाषाओं के संवर्धन के लिए शासन और समाज से मजबूत पहल की आवश्यकता जताई। मातृशक्ति की ओर से पकौड़ी, अड़से, और पारंपरिक पकवानों का आनंद उपस्थित लोगों ने लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से

विवेकानन्द खंडूड़ी ,  जगमोहन सिंह नेगी , ओमी उनियाल , अशोक वर्मा , जनकवि डा॰ अतुल शर्मा , केशव उनियाल , प्रदीप कुकरेती , पूर्व चैयरमेन विरेन्द्र पोखरियाल , मोहन खत्री , रवीन्द्र सोलंकी , जयदीप सकलानी , सतेन्द्र भण्डारी , मोहन सिंह रावत , रामलाल खंडूड़ी , सुरेश नेगी , सुमन भण्डारी , सुरेश नेगी , गौरव खंडूड़ी , चन्द्रकिरण राणा , केशव उनियाल , बीर सिंह रावत , विनोद असवाल , रामपाल , सुनील नौगांई , सुदेश सिंह , ओम प्रकाश सती , रघुवीर तोमर , धर्मानंद भट्ट , सुरेश शर्मा , सुमित थापा , धर्मपाल रावत , संजय थापा , यशवंत सिंह रावत , अरुण थपलियाल , प्रभात डण्डरियाल , कमल किशोर डिमरी , सतेन्द्र नौगाँई ,  मनोज नौटियाल , गुरदीप सिंह लक्की , तुलाराम बड़वाल , रेखा शर्मा , रंजना शर्मा पुष्पलता सिलमाणा , सुलोचना गुसांई , सुलोचना भट्ट , गीता बिष्ट ,  राधा तिवारी , अरुणा थपलियाल , सत्या पोखरियाल , संगीता रावत , यशोदा रावत , सुभागा फर्स्वाण , सरोजनी भट्ट , यशोदा ममगांई , शान्ति कैन्तुरा , सरोज कण्डवाल , सुलोचना मैन्द्ववाल , रितु नेगी , फ्रेंकी नेगी , गीता नेगी , देवेश्वरी गुसांई , राजेन्द्र थपलियाल , विकास क्षेत्री , विवेक बलोदी , राम भरोसे भट्ट और बड़ी संख्या में अन्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साह के साथ इस सांस्कृतिक आयोजन में भाग लिया।

देवभूमि खबर

Related articles