HTML tutorial
HTML tutorial

देवभूमि के साथ ही ’’खेल प्रतिभाओं की भूमि’’ के नाम से पहचाना जाएगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री

देवभूमि के साथ ही ’’खेल प्रतिभाओं की भूमि’’ के नाम से पहचाना जाएगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड को ’’खेल प्रतिभाओं की भूमि’’ के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई। पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1378 लाख की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का विकास और विस्तार कार्य, डाम कोठी पुल और चण्डी देवी पुल के विद्युत फसाड का सौन्दर्यकरण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस तरह की खेल सुविधाएं राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और युवाओं को खेलों के प्रति एक नया विश्वास मिलेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उत्तराखण्ड जल्द ही ’’खेल प्रतिभाओं की भूमि’’ के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विकास प्राधिकरण की मेहनत से यह स्टेडियम मात्र एक वर्ष में तैयार हुआ, जो हरिद्वार और उत्तराखण्ड के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने का अवसर देगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के युवाओं के हित में एक समग्र और युवा नीति बनाई जा रही है, जो रोजगार और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में खेल ढांचे को मजबूत बनाने के लिए विशिष्ट खेल नीति तैयार की गई है, जिससे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के अवसर और विभिन्न सम्मान दिए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के कार्यों की सराहना की और बताया कि फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स जोन स्थापित करना और स्टेडियम के पास मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स जोन का निर्माण प्रदेश में खेलों को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करने के बाद क्रिकेट में हाथ आजमाया और विधायक आदेश चौहान की गेंद पर चौका और छक्का लगाकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह, एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह सहित कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles