HTML tutorial
HTML tutorial

कुमाऊं विश्वविद्यालय को 26.4 एकड़ भूमि मिलने पर संघ पदाधिकारियों ने जताया आभार

कुमाऊं विश्वविद्यालय को 26.4 एकड़ भूमि मिलने पर संघ पदाधिकारियों ने जताया आभार
Spread the love

नैनीताल।

रिपोर्ट: ललित जोशी/हर्षित जोशी

उत्तराखंड सरकार द्वारा सरोवर नगरी नैनीताल के पटवाड़ागार क्षेत्र में कुमाऊं विश्वविद्यालय को 26.4 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। यह उपलब्धि कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव और उच्च शिक्षा सचिव को धन्यवाद दिया। साथ ही, कुलपति प्रो. दीवान रावत के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा मिष्ठान वितरण कर आभार व्यक्त किया।

प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई भूमि से शिक्षा संकाय और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय संघ महासचिव डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपा आर्या सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles