HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी से बचने की दी हिदायत

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी से बचने की दी हिदायत
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश, जिला, ब्लॉक और नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों को पार्टी हित में अपनी बात उचित फोरम पर रखने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ वरिष्ठ नेता इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक बयानबाजी और टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। माहरा ने कहा कि पार्टी के भीतर की बातों को सार्वजनिक रूप से उठाना भविष्य की संभावनाओं पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है, जो संगठन हित में नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी नेता या कार्यकर्ता को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन इसे पार्टी फोरम में ही रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में बोलें, न कि विपक्षी दलों के आरोपों का समर्थन करें।

माहरा ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई कांग्रेसजन पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले बयान सार्वजनिक रूप से देता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles