पर्वतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित
देहरादून। पर्वतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था राजीव नगर, धर्मपुर डांडा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक गजेन्द्र राणा, मीना राणा, संजय कुमोला, गजेन्द्र पंवार और विवेक नौटियाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। मीना राणा और विवेक नौटियाल के गीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं प्रभुलाल बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के अध्यक्ष एवं पार्षद महेन्द्र रावत तथा सचिव मनोज ज्याड़ा ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन जगमोहन सिंह नेगी और गम्भीर ज्याड़ा ने किया। इस दौरान कई अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से मेयर सौरभ थपलियाल, जनकवि अतुल शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, प्रभुलाल बहुगुणा, विजय प्रताप मल्ल, जगमोहन सिंह नेगी, गणेश सिलमाणा, कुलदीप कुमार, कवयित्री रंजना शर्मा, रेखा शर्मा, पार्षद विवेक कोठारी, पार्षद रजनी ढौंडियाल, अमित भण्डारी, महेंद्र रावत, मनोज जयाडा, गोपाल चमोली, दीपक रावत, बीरेंद्र बिष्ट, नवीन रमोला, नरेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्रमोहन कंडारी, जयेंद्र राणा, विपिन पंवार, हुक्म सिंह रावत, जयदीप नेगी, अजय पुण्डीर, गोविन्द नेगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

