₹25,000 के इनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर फरार अपराधियों की धरपकड़ के तहत हरिद्वार पुलिस ने नकली शराब बनाने के मामले में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त रवि पुत्र चरत सिंह को मेरठ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है।
हरिद्वार पुलिस ने अक्टूबर 2024 में नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उस दौरान पुलिस ने अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली शराब, शराब पैकिंग सामग्री, यूरिया और एल्कोहलिक केमिकल बरामद किया था। लेकिन इस मामले में आरोपी रवि मौके से फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मामला दर्ज था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। एसएसपी हरिद्वार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹25,000 का इनाम घोषित किया था।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मेरठ के दौराला कस्बे से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रवि पुत्र चरत सिंह, निवासी ग्राम वलीदपुर, थाना दौराला, जिला मेरठ (उ.प्र.), उम्र 34 वर्ष का रहने वाला है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में SHO रानीपुर कमल मोहन भंडारी, उप-निरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल महेंद्र तोमर, कांस्टेबल दीप गौड़ और कांस्टेबल विवेक गुसाईं शामिल थे।

