जिला आबकारी अधिकारी ने डीएम पर लगाए अभद्र व्यवहार के आरोप, मुख्यमंत्री से की शिकायत

जिला आबकारी अधिकारी ने डीएम पर लगाए अभद्र व्यवहार के आरोप, मुख्यमंत्री से की शिकायत
Spread the love

चमोली।जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी पर अभद्र भाषा के प्रयोग और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि व्यवस्थापन प्रक्रिया के दौरान डीएम द्वारा बार-बार गाली-गलौज की गई और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

त्रिपाठी ने बताया कि 18 मार्च 2025 को भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था, जिसके चलते उन्होंने प्रमुख सचिव से स्थानांतरण की मांग की थी। 31 मार्च को फिर से उन्हें ऑफिस बुलाकर अपमानित किया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से वे मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं और सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की है।

इस शिकायत की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव आबकारी और आबकारी आयुक्त उत्तराखंड को भी भेजी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। मामले को लेकर अभी जिलाधिकारी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

देवभूमि खबर

Related articles