ऋषिकेश में आबकारी टीम की कार्रवाई, 16 पेटी अवैध शराब बरामद

ऋषिकेश में आबकारी टीम की कार्रवाई, 16 पेटी अवैध शराब बरामद
Spread the love

ऋषिकेश में आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परशुराम चौक, पुरानी चुंगी क्षेत्र में स्थित एक कमरे से कुल 16 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब में 11 पेटी देसी और 5 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है।

कार्रवाई के दौरान मौके से अभियुक्त अजय जाटव उर्फ अजय लाला, पुत्र रतन लाल, निवासी आईडीपीएल नंदू फार्म को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान कर तलाश की जा रही है।
इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूरी कार्रवाई आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई।

टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, दीपा, आशीष चौहान और दामिनी शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles