वड्डा बाजार में घुसा तेंदुआ, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम ने दिखाई बहादुरी, सकुशल पकड़ा गया तेंदुआ

वड्डा बाजार में घुसा तेंदुआ, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम ने दिखाई बहादुरी, सकुशल पकड़ा गया तेंदुआ
Spread the love

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत जाजरदेवल क्षेत्र के वड्डा बाजार में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुआ बाजार क्षेत्र में आ घुसा। अचानक हुई इस वन्यजीव की आमद से स्थानीय लोग भयभीत हो उठे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की टीमों ने तुरंत संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

दिनांक 14 अप्रैल 2025 को वड्डा बाजार क्षेत्र में एक तेंदुए के घुसने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। इस संबंध में थाना जाजरदेवल को सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी श्री गोविन्द बल्लभ जोशी स्वयं मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व किया।

थानाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में एवं चौकी प्रभारी उ0नि0 श्री आशीष रावत के सहयोग से जाजरदेवल थाना पुलिस तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए बीएसएनएल कार्यालय के नीचे स्थित गोदाम में छिपे तेंदुए को सकुशल पकड़ लिया।

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो कि पुलिस एवं वन विभाग की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई का प्रमाण है। स्थानीय जनता ने इस सराहनीय एवं साहसिक कार्य के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की है।

देवभूमि खबर

Related articles