चारधाम यात्रा से पूर्व नो पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ उत्तरकाशी यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

चारधाम यात्रा से पूर्व नो पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ उत्तरकाशी यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
Spread the love

उत्तरकाशी।चारधाम यात्रा 2025 के प्रारंभ में अब केवल 8-10 दिन शेष हैं। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में आज यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के साथ-साथ गंगोत्री यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख स्थलों जैसे ज्ञानसू, जोशियाड़ा, गंगोरी आदि में चेकिंग की गई। इस दौरान सड़क पर रखी गई भवन निर्माण सामग्री, अवैध अतिक्रमण एवं नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुछ वाहनों को क्रेन से टो भी किया गया। साथ ही ऐसे स्थानों पर नो पार्किंग और यातायात संकेतक बोर्ड लगाए गए।

अभियान के दौरान आम जनता को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया तथा सुचारु यातायात व्यवस्था में पुलिस को सहयोग देने की अपील की गई। जनपद उत्तरकाशी चारधाम यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहाँ यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की ओर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुँचते हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले विभिन्न कस्बों व पड़ावों में संभावित जाम की स्थिति से बचाव के लिए यातायात पुलिस ने आज से यह विशेष अभियान आरंभ कर दिया है। यह अभियान उत्तरकाशी सहित यात्रा मार्ग के अन्य स्थानों पर भी निरंतर जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles