गौरीकुण्ड में तीन पेटी अवैध शराब के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार – तस्करी के इरादे को पुलिस ने किया नाकाम
रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में गौरीकुण्ड पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेपाली महिला को तीन पेटी (कुल 36 बोतल) अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान कल्पना पत्नी प्रेम बहादुर, निवासी नेपालगंज जिला बांके, नेपाल राष्ट्र, हाल निवासिनी गौरीकुण्ड के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर चौकी गौरीकुण्ड पुलिस टीम द्वारा की गई सघन चेकिंग व सुरागरसी के दौरान यह सफलता प्राप्त हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बिना शारीरिक श्रम के शराब बेचकर अधिक मुनाफा कमाने की मंशा से यह कार्य कर रही थी। उसका इरादा एक-एक बोतल को ऊंचे दामों में बेचकर मेहनत-मजदूरी से बचने का था।
महिला के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जनपद पुलिस ने यात्रा अवधि के दौरान अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 05 मुकदमे दर्ज, 247 बोतल शराब बरामद, तथा 04 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

